रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। कोंकया स्थित तोरपा नदी से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। मृतक की ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच है। उसके बाल काले एवं थोड़े बड़े हैं और मूंछ भी काली हैं। शव पर सफेद रंग का टी-शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पाया गया है। पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण निशान उसके बाएं हाथ पर बना टैटू है, जिसमें त्रिशूल-डमरू के साथ  अंग्रेजी में छोटू लिखा हुआ है। तोरपा थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त हुलिया वाले व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है या किसी व्यक्ति को उसके संबंध में जानकारी हो, तो तत्काल तोरपा थाना से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा ...