Ranchi News: कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो के सभागार में बुधवार को सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. प्रसेनजीत मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, आप कॉलेज के साथ दो कदम चलें, हम आपके साथ चार कदम चलेंगे। उन्होंने छात्रों को भविष्य की बेहतर तैयारी करने और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रसेनजीत मुखर्जी ने की। संचालन डॉ. नेहा टोप्पो और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रितेश सिंह ने किया। मौके पर ब्रह्मानंद साहू, अभिनीत तिर्की, अरविंद राणा बिलुंग, डॉ. मीना पूर्ति, धीरज उरांव, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.