Ranchi News: कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, चान्हो में मंगलवार को खेलो इंडिया के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या शुक्रमणि उरांव ने किया। विद्यार्थियों ने फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, 200 और 400 मीटर दौड़ में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्राचार्या ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। फुटबॉल और क्रिकेट का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षक सफीउल्लाह अंसारी ने किया, जबकि कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी सीताराम प्रसाद ने संभाली। समापन पर विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर नीलिमा टोप्पो, साबिर अंसारी, विकास उरांव, आशा कुमारी, आफताब आलम, सलेस्टीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.