रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के कुदारखो गांव निवासी सह करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो की करीब 17 वर्षीया छात्रा दृष्टि छाया (पिता महंत बड़ाइक) गत बुधवार से लापता है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने बेड़ो थाना में लिखित सूचना दी है। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि छात्रा बुधवार को कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। छात्रा नीले रंग का कॉलेज ड्रेस पहनी हुई है। पुलिस लापता छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...