Ranchi News: कॉलेज के सामने शराबियों का अड्डा, छात्रों ने चलाया सफाई अभियान
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा स्थित संत जोसेफ कॉलेज के सामने का अपोस्टोलिक मैदान इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। शैक्षणिक संस्थान के ठीक सामने खुलेआम शराब और बीयर पीने की बढ़ती घटनाओं से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और मानसिक विकास को लेकर भी अभिभावकों एवं कॉलेज प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। अपोस्टोलिक के निदेशक फादर रवि पाल एक्का ने बताया कि आसपास के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी लोग मैदान में आकर शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बगल में इस तरह की गतिविधियां शिक्षा के माहौल को खराब कर रही हैं और बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। टूटी बोतलों से खेल मैदान में बना रहता है हादसे का खतरा:
छात्रों ने लगाया 'शराबियों की नो एंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.