रांची, नवम्बर 30 -- Ranchi News: रांची। रांची के कॉफी शॉप और आर्ट स्पेस द आर्टिस्ट ब्लॉक को झारखंड उद्यम उत्सव में बेस्ट ट्राइबल लेड एंटरप्राइज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संथाल फिल्मकार तृप्ति मरांडी और आशीष हेंसल बेसरा की पहल पर वर्ष 2021 में इसकी शुरुआत हुई थी। करीब 50 साल पुराने पारंपरिक आदिवासी मिट्टी के घर को उन्होंने कॉफी शॉप और कला केंद्र के रूप में विकसित किया है। यहां स्पेशियलिटी कॉफी के साथ आर्ट शो, ओपन माइक और जैम सेशन आयोजित होते हैं। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी युवाओं, खासकर महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...