रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने बाटा शोरूम से तांबे का तार चुराने के मामले में कर्बला चौक अली नगर निवासी मो. आसिफ उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1.600 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। 28 अक्तूबर को जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स स्थित बाटा शोरूम से एसी का तार चोरी हुआ था, जिसकी प्राथमिकी सुजीत कुमार सोनी ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...