Ranchi News: कैरली स्कूल में ओणम महोत्सव, सांस्कृतिक एकता का संदेश
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। कैरली स्कूल में मलयाली समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओणम महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित महाभोज मुख्य आकर्षण रहा, जहां पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते पर अवियल, ओलन, कालन, पाईसम और इंजी कड़ी जैसे 30 से अधिक व्यंजन परोसे गए। सभी ने पंक्तिबद्ध बैठकर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद उठाया और एक-दूसरे को ओणम की शुभकामनाएं दीं।कैरली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सजी नायर ने बताया कि ओणम दानवीर राजा महाबली के त्याग और स्वागत का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- केरल वासियों ने धूम धाम से मनाया ओणम यह पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.