रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन की नई सदस्य परिषद के चुनाव में राहुल कुमार कश्यप की टीम ने बहुमत से जीत हासिल की है। कुल 120 सदस्यों के मतदान के बाद गठित नई कमेटी में सुबोध कुमार को अध्यक्ष, राहुल कुमार कश्यप को सचिव, अमरजीत कुमार धीरज को कोषाध्यक्ष और वकील साव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार ने सभी का आभार जताते हुए संस्था की एकता, सहयोग और कैटरर्स के कल्याण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के सचिव राहुल बनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...