Ranchi News: कैंसर जांच शिविर में हुई ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के थाना मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सीएचसी तमाड़ और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गैर संचारी रोग (एनसीडी) और कैंसर की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना था। इसमें 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुषों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान बीपी, शुगर के साथ मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की प्रारंभिक जांच भी की गई, ताकि संभावित मरीजों की शुरुआती स्तर पर पहचान हो सके। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के सहयोग से यह स्वास्थ्य अभियान अगले माह तक प्रखंड के विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.