रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल (कांके रोड) की हिंदी शिक्षिका पूनम कुमारी को हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे झारखंड से चयनित चार शिक्षकों में शामिल थीं। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े सभी शिक्षकों को अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...