रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची। जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यह निर्णय लिया। इस आदेश के दायरे में जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) और निजी विद्यालयों की केजी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं शामिल होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में जिले को येलो जोन में रखा गया है और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति, जलजमाव और आवागमन में होने वाली संभावित परेशानियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है。 यह भी पढ़ें- आज बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रशिक्षक-कर्मियों को स्कूल में दर्ज करानी ह...