Ranchi News: केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड को ठगा : कांग्रेस
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा सिर्फ अपने तय राजनीतिक एजेंडा की पूर्ती का प्रयास है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा से झारखंड को ठगने का काम किया है। राज्य के प्रति इनके मन में न तो कोई विजन है और न ही यहां के मूलवासियों-आदिवासियों के विकास की कोई चिंता। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा झारखंड की पावन धरती पर चाहे जितने भी आयोजन कर ले या राजधानी को झंडों और बैनरों से पाट दे, इससे राज्य की जनता की आंखें नहीं धूल सकतीं। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में यहां के संसाधनों की लूट हुई और युवाओं को बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं मिला। भाजपा के नेता सिर्फ चुनावी रोटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.