Ranchi News: केंद्रीय सरना समिति ने गांवों में बांटा प्रसाद, करम डाल का विसर्जन
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची। केंद्रीय सरना समिति की ओर से करम पूजा पर बुधवार को कांके प्रखंड के बोड़ेया, अरसंडे, रेंडो, पतरातू, संग्रामपुर और लेम समेत कई गांवों में चावल, चना, गुड़ व चूड़ा का वितरण किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से करम डाल का विसर्जन किया। मौके पर समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहरा, अमर तिर्की समेत कई लोग मौजूद थे। रांची। करम पर्व के अवसर पर बुधवार को वार्ड 14 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया गया। पार्षद अंजू देवी ने लाभुकों के बीच लाभ का वितरण किया। इस अवसर पर राज कुमार महतो, सूरज मुंडा, उदय कुमार, रवि गोप, मनोज गोप, गुल्लू गोप, भूपेंद्र नायक, रूपेश केशरी और राधेश्याम केशरी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मांदर की थाप पर थिरके प्रकृति उपासक, करम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.