Ranchi News: कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 4 व 5 सितंबर को
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष भी 4 व 5 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव का दो दिन अलबर्ट एक्का चौक पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन झांकी और कृष्ण बाल झांकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दूसरे दिन दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य नाटिका की जाएगी। समिति के संरक्षक संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। हर तरह के त्योहारों पर हम हमारी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते है। इस वर्ष भी दही हांडी प्रतियोगिता सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलाकारों और प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतने वाले सदस्यों के बीच नगद राशि, शील्ड और प्रमाण पत्र समिति की ओर से दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.