Ranchi News: कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए भूमि पूजन 30 को
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के लिए बुधवार को माहेश्वरी भवन में कमेटी का विस्तार किया गया। चार-पांच सितंबर को होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर संरक्षक सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और पूर्व सांसद अजय मारू की उपस्थिति में चर्चा हुई। महोत्सव स्थल अलबर्ट एक्का चौक पर 'नमो दही हांडी' और झांकी निर्माण के लिए 30 अगस्त को प्रातः आठ बजे भूमि पूजन होगा। पुनर्गठित समिति में मुकेश काबरा अध्यक्ष, कुणाल अजमानी संयोजक, रविंद्र मोदी महासचिव तथा रमेंद्र कुमार सचिव चुने गए हैं। इसके अलावा स्वागत, परामर्श और दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बनगांव में जन्माष्टमी मेला की तैयारी जोरों पर
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.