रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विश्व कृमिनाशक दिवस के अवसर पर सोमवार को जमुआदाग स्थित पीएमश्री प्रायमरी स्कूल  में निर्मला देवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, इम्पीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं निर्मला देवी नर्सिंग स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, नियमित कृमिनाशक दवा के सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण, इससे बचाव के उपाय तथा नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने के महत्व की जानकारी दी। साथ ही जागरुकता नाटक के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश सरल एवं रोचक तरीके से छात्रों तक पहुंचाए गए।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की...