रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की कुल्ली पंचायत सचिवालय से भंडरा होते हुए टेंगरिया गांव तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में सड़क पर बने सैकड़ों गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क की बदहाली से आधा दर्जन से अधिक गांवों की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित है।

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क: सड़क के बीचोंबीच जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी इनमें जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है। सड़क पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो जाने के कारण चारपहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन लगभग बंद हो गया है। ग्रामीणों को पानी और कीचड़ के बीच रास्ता ...