Ranchi News: कुप्रबंधन और अवैध वसूली के विरोध में बंद रहा मोरहाबादी वेंडर मार्केट
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कुप्रबंधन, अवैध वसूली और मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में सोमवार को मोरहाबादी वेंडर मार्केट बंद रहा। वेंडर मार्केट दुकानदार संघ के आह्वान पर सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और मुख्य गेट के पास धरना दिया। इस दौरान दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन की सूचना पर नगर निगम की ओर से प्रतिनिधि वार्ता करने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में पानी, सफाई, शौचालय, बिजली, कचरा प्रबंधन और गार्ड समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। निगम पदाधिकारी ने दुकानदारों के साथ पूरे मार्केट का निरीक्षण भी किया। दुकानदारों के अनुसार, निगम ने कचरा रखने के लिए बड़े डस्टबिन की व्यवस्था, पानी के लिए बोरिंग, नियमित सफाई और नए गार्ड की नियुक्ति का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.