Ranchi News: कुदा में 12 दिवसीय सुकर पालन प्रशिक्षण शुरू
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मुरहू प्रखंड के कुदा पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के सहयोग से 12 दिवसीय सुकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता और लगन के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को कौशल विकसित कर स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलती है। मुखिया अमर मुंडू ने कहा कि पंचायत स्तर पर रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलने से युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। बीओआई आरसेटी के प्रशिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि संस्थान हर साल विभिन्न ट्रेड में करीब 900 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखता है। यह भी पढ़ें- रोजगार एवं आजीवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.