Ranchi News: कुदासूद जंगल में जुआ खेलते चार गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने सोमवार को कुदासूद जंगल में छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जंगल में तिरपाल लगाकर जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस की गाड़ी देखते ही जुआरी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर अरुण महली, राहुल कच्छप, अशोक लिंडा और गोपाल कुमार को पकड़ लिया। चारों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 18 हजार रुपये, दो कार, तीन बाइक, दो स्कूटी और 32 ताश के पत्ते बरामद किए। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मौके से भागने वाले इजराइल तिरू, भीम मुंडा, ईला, मोहन, अनूप कुमार महतो, अनूप लोहरा और धीरज लोहरा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से जुआ संचालन की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.