Ranchi News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर घायल
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। टांगरबसली बाजार के समीप रविवार दोपहर कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोरे गांव निवासी 35 वर्षीय बबलू खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दोपहर करीब डेढ़ बजे टांगरबसली से अपने गांव गोरे लौट रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बबलू खान के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कुत्ते को बचाने के प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.