रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: सिल्ली। सिल्ली के कुटाम स्थित राधारमण मंदिर में शनिवार को भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल के तत्वावधान में श्री राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। महोत्सव के दौरान दिन में गौपूजा, संकीर्तन, अभिषेक तथा शाम को भागवत कथा, महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और राधारानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य गदाधर दास प्रभु ने कहा कि "जहां राधा, वहां कृष्ण, जहां प्रेम, वहां वृंदावन" के भाव के साथ श्री राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ...