Ranchi News: कुएं से मिला पांच दिन से लापता युवक का शव
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरूम गांव निवासी तिरती करमाली का शव शनिवार को गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। वह तीन अक्तूबर से घर से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने पांच अक्तूबर को ओरमांझी थाने में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने गांव के एक कुएं में व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान तिरती करमाली के रूप में हुई। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तिरती करमाली अत्यधिक शराब का सेवन करता था और कभी-कभी घर से बाहर चला जाता था। तीन अक्तूबर को भी घर से निकलने के दौरान उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.