Ranchi News: कुएं में डूबने से विक्षिप्त महिला की मौत
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा पीपर टोली गांव में कुएं से 55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और स्वजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए नरकोपी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार टुडू ने बताया कि स्वजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। आशंका है कि इसी दौरान वह कुएं में गिर गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नरकोपी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद गांव और स्वजनों में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.