Ranchi News: कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हुई लोधमा-डुमरगड़ी-बिरदा सड़क
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत लोधमा-डुमरगड़ी होते हुए बिरदा जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा होने के साथ पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बिरदा चौक के समीप सड़क पर जलजमाव की स्थिति ऐसी है कि वहां से गुजरना राहगीरों के लिए चुनौती बन गया है। पानी और कीचड़ के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बिरदा से डुमरगड़ी की दूरी करीब पांच किलोमीटर है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण इस दूरी को तय करने में 40 मिनट से अधिक समय लग रहा है.
इस सड़क से प्रतिदिन आते-जाते हैं सैंकड़ों लोग: यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.