Ranchi News: किसी भी हाल में बाधित न हो मध्याह्न भोजन : बीडीओ
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, रांची और जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी के निर्देशों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड के सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी विद्यालयों में संबंधित पंजी अद्यतन रखने, बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन प्रतिदिन निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छता के साथ परोसा जाए। सभी विद्यालयों में हैंडवाश और ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.