Ranchi News: किसी के उकसाने पर कानून तोड़ा तो होगी परेशानी
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों को लेकर फर्जी पोस्ट किए जा रहे हैं। कई ऐसे पोस्ट भी हैं, जो फोटो और वीडियो को मैनिपुलेट कर बनाए गए। इसको लेकर रांची पुलिस बेहद गंभीर है। रांची पुलिस ने इसको लेकर आमजनों के लिए अपील जारी की है। रांची पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही खबरों, वीडियो और संदेशों को लेकर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आने वाली किसी भी सूचना पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें। रांची पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्व लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.