Ranchi News: किसान गोष्ठी, 80 किसानों ने लिया हिस्सा
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। कृषि विभाग के आत्मा की ओर से सोमवार को हेसातु के दुबला बेड़ा सामुदायिक भवन में किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 80 किसानों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में जेएसएलपीएस के मुकेश कुमार ने मिट्टी जांच और प्राकृतिक खेती की विशेषताओं व लाभों की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिंदु कुजूर ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर बीटीएम बिंदु कुजूर, मुखिया अनीता बारला, समाजसेवी किशोर बेदिया, बैजनाथ बेदिया, मुकेश कुमार, अंजली देवी, माला देवी, सनी बेदिया और अनिकेत बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.