Ranchi News: किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामुदाग पंचायत सचिवालय में कृषोन्नति योजना के तहत किसानों के लिए बुधवार को कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को बारिश के बाद होने वाली फसलों की जानकारी दी गई और आधुनिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी गई। किसानों को मिट्टी जांच और खेत की तैयारी के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रूपकुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोइरी और बीटीएम दीनानाथ भगत मौजूद थे। पाठशाला में जामुदाग, इड़कू, एडेलडीह, जाहेरडीह और चोगा सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.