रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान, सिकिदिरी की ओर से बुधवार को सिकिदिरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के बीच 350 फलदार पौधों का वितरण किया गया। सिकिदिरी, दुबलाबेड़ा, हेसातु, हरातू और सारुबेड़ा के किसानों को आम, लीची, नींबू समेत विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। सुजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संस्थान पौधरोपण और फलदार पौधों का वितरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान पूरे अगस्त माह तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलम कर तैयार किए जाएंगे 25 हजार फलदार पौधे कार्यक्रम क...