Ranchi News: किसानों के बीच 10 लाख मछली जीरा वितरित
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिरका गांधी ग्राम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप की ओर से उपलब्ध कराए गए 10 लाख मछली जीरा का किसानों के बीच शनिवार को वितरण किया गया। सिरका, बागनटोली, बीसा, कुच्चू और बोंगईबेड़ा क्षेत्र के किसानों को मछली जीरा दिया गया। वितरण विधायक प्रतिनिधि संजय नायक ने किया। इस दौरान किसानों को मछली पालन में सावधानी, उचित देखभाल और बेहतर उत्पादन के तरीके बताए गए। संजय नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। तालाबों की पर्याप्त उपलब्धता के कारण किसान मछली पालन से अच्छी आमदनी और मुनाफा कमा सकते हैं। मौके पर कुलेश्वर मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.