रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तकनीकी सूचना केंद्र में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से खरीफ मौसम के लिए पंडाडीह और बारेन्दा पंचायत के 10-10 किसानों के बीच संकुल प्रदर्शन के लिए हाइब्रिड धान प्रभेद बायो-799 का बीज वितरित किया गया। वहीं, बारुहातू पंचायत के सारमाली गांव के 38 किसानों को एनएफएसएम मिलेट मिशन के तहत मड़ुवा (रागी) बीज का मिनी किट दिया गया। इस अवसर पर बीटीएम दीनानाथ भगत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हलघर सिंह मुंडा और किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...