रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। सारजोमबा एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, खूंटी की सातवीं वार्षिक आमसभा बुधवार को कदमा स्थित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में हुई। अध्यक्ष गायश्री कुमारी ने कंपनी की गतिविधियों और प्रोसेसिंग कार्यों की जानकारी दी। जेएसपीएस के संजय कुमार ने एफपीसी के माध्यम से बेहतर कारोबार और महिलाओं की आय बढ़ाने के उपाय बताए। संजय झा ने आम की बाजार व्यवस्था और विदेशों में बिक्री की संभावनाएं बताईं। गौरव कुमार, डीपीएम मनीषा सांचा ने भी जानकारी दी। मौके पर सरिता देवी, हुलसी देवी, लखीमनी देवी समेत दर्जनों महिला सदस्य उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आमसभा में महिला किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...