Ranchi News: किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किए जाएंगे मेडिकल अफसर
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जिलों में कार्यरत चिकित्सकों में किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता की समझ विकसित की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत मेडिकल ऑफिसरों के लिए राज्यस्तरीय चार दिवसीय एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ सर्विसेज (एएफएचएस) प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 27 से 30 अक्तूबर तक रांची के लालपुर चौक स्थित एक होटल में होगा। प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 30 मेडिकल ऑफिसर भाग लेंगे। प्रशिक्षण कोषांग की नोडल अफसर डॉ पुष्पा के अनुसार, प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और स्वास्थ्य संस्थानों से मेडिकल ऑफिसरों को नामित किया गया है। किशोरों के अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.