रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुटुवा टोंगरी में रविवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक किशोर को झांसा देकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना शकील सीमेंट सेंटर की है। दुकानदार शकील अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र साकिब अंसारी दुकान पर बैठा था। सुबह करीब 10 बजे दो युवक बाइक से दुकान पहुंचे और सीमेंट खरीदने की बात कहते हुए मोबाइल पर सीमेंट की कीमत की जानकारी ली। इसके बाद दोनों ने साकिब से प्रज्ञा केंद्र के बारे में पूछा और उसे प्रज्ञा केंद्र दिखाने की बात कहकर दुकान से बाहर बुलाया। साकिब के बाहर निकलते ही दोनों युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बाइक से तेजी से फरार हो गए। किशोर के शोर मचाने तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे। घटना के बाद परिजनों ने चान्हो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर ...