Ranchi News: किशुनपुर गांव का सामुदायिक भवन जर्जर
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के किशुनपुर गांव का सामुदायिक भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार यह भवन बीस साल पूर्व बना था। जिसके कारण उसके प्लास्टर एवं दीवाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। इसके बाद से उसका मरम्मत कार्य भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब सार्वजनिक बैठकों को लेकर काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं का कहना है कि प्रति सप्ताह महिला मंडल की बैठक होती है। अब बरसात का मौसम होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होने लगी है। ग्रामीणों ने इस परेशानी को देखते हुए उसके स्थान पर नये सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.