रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगरा टोली में किराया पर दुकान के लिए पैमाइश की गलत जानकारी देकर 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में कांके थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड मिल्लत कॉलोनी में रहने वाले ओफिन सफा की लिखित शिकायत पर दुकान के मालिक और पुरुलिया रोड में रहने वाले राकेश रंजन प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि नामजद आरोपी से डंगराटोली में मार्केट में व्यावसाय के लिए दुकान किराया पर लेने को लेकर एकरारनामा किया गया था। इसमें मार्केट संचालक ने दुकान का जो आकार बताया था, वह पैमाइश में सौ वर्ग फीट से काफी कम निकला। इसके बाद जब संचालक से अग्रिम के तौर पर दिए गए 66 हजार रुपये की मांग की गई तो उसने टालमटोल करते हुए 22 हजार रुपये लौटाए और शेष रकम वापस न...