रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी स्थित शकील जनरल स्टोर के गोदाम से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी करने के मामले में कांके पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। दुकान संचालक अहमद रजा ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार शाम चार युवक घर के पीछे की बाउंड्री फांदकर दुकान के पीछे स्थित गोदाम में घुसे और वहां रखे पैम्पर्स-हगीज के तीन पेटी सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी。

सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस: फुटेज और अन्य जान...