Ranchi News: काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति में सुजीत बने अध्यक्ष
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। रातू रोड स्थित शास्त्री चौक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को पूर्व अध्यक्ष महादेव टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नई कमेटी का गठन कर सुजीत वर्मा को अध्यक्ष, प्रकाश बड़ाईक को कार्यकारी अध्यक्ष, सोनू पण्डा को महामंत्री तथा मनोज तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.