रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को काली पूजा पर विभिन्न इलाकों में बनाए गए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजनोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने भक्ति-भाव से मां महाकाली की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कई पूजा समितियों द्वारा खिचड़ी और खीर के महाभोग का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूजा पंडालों के दर्शन के साथ-साथ लोगों ने मेलों का भी लुत्फ उठाया। डोरंडा बाजार, डोरंडा न्यू काली पूजा समिति, कुसई कॉलोनी, निवारणपुर और न्यू एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी मैदान में लगे मेलों में बच्चों से लेकर बड़ों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने घरेलू सामान और जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की, तो बच्चों ने झूलों, खेल-तम...