Ranchi News: काला बिल्ला लगा एंबुलेंस कर्मियों ने शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लंबित मांगों के समर्थन में झारखंड के 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले दिन राज्यभर के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। संघ की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के छह अगस्त 2026 के पत्र के निर्देशों के अनुरूप जिला स्तर पर सरकारी माध्यम से 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन शुरू करना शामिल है। इसके अलावा सम्मान फाउंडेशन से हटाए गए कर्मचारियों को संबंधित जिलों में दोबारा सेवा में बहाल करने और ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी व न्यूनतम वेतन समेत सभी श्रमिक और वैधानिक अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.