Ranchi News: कार से आकर हथियार के बल पर युवक से चेन लूटी
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा जेपी मार्केट के पास कार सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक की जमकर पिटाई की। फिर उसके गले से चेन लूटकर फरार हो गए। घटना सोमवार की थी। इस संबंध में हटिया सीठियो निवासी रंजन कुमार ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह छह जुलाई की रात आठ बजे घर से जेपी मार्केट सामान खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान एक कार उनकी बाइक के पीछे आकर रुकी, जिसमें पांच लोग सवार थे। दो लोग कार से उतरकर उनके पीछे आए और देसी कट्टा सटा दिया। धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गले से सोने का चेन लूट लिया। मारपीट के दौरान उनके आंख के पास गंभीर चोट आयी है। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.