Ranchi News: कार ने मारी बाइक को टक्कर,महिला समेत तीन घायल
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन कॉन्वेंट स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पिस्का नगड़ी निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र रजक, 31 वर्षीय सोनू कुमार और 21 वर्षीय रोशनी देवी शामिल हैं। सोनू कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक से चान्हो की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.