रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड अमरूद बागान में रहने वाले पिंकू चौधरी को मारपीट कर जख्मी करने व चेन लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में अमरूद बागान गली का मोहित कुमार और खादगढ़ा मिलन चौक का राजेंद्र महली शामिल है। इनके पास से लूटी गई सोने की चेन पुलिस ने बरामद की है। मामले में पिंकू चौधरी ने पिछले दिन केस दर्ज कराया था। बताया गया है कि सूचक रात में अपनी कार से आवास लौट रहे थे। इसी क्रम में सड़क के किनारे खड़ा किए गए ऑटो को हटाने को लेकर बकझक शुरू हुई। इसी क्रम में सूरज यादव ने अपने पुत्रों समेत नामजद व अन्य को वहां बुला लिया। इसके बाद सूचक की सभी ने जमकर पिटाई कर दी व चेन लूट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...