रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक संरचना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्णय पर पार्टी की प्रदेश इकाई ने तत्काल अमल शुरू कर दिया है। कार्यसमिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सांगठनिक गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया था। इसके अगले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर विभिन्न सांगठनिक संरचना के गठन के लिए विभिन्न नेताओं की दायित्वों की घोषणा कर दी गई। इसके तहत प्रमंडल प्रभारियों, मोर्चा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सांगठनिक संरचना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत जिला एवं ...