Ranchi News: कार्बन मार्केट से किसानों और आदिवासी समुदायों की आय बढ़ाने की तैयारी
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में कार्बन मार्केट के जरिए किसानों और जनजातीय समुदायों की आय बढ़ाने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की तैयारी है। इसके लिए कृषि वानिकी, भूमि पुनर्स्थापन, जल संरक्षण और जलवायु अनुकूल कृषि को कार्बन वित्त से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। राज्य के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को होटल चाणक्य बीएनआर में 'लीवरेजिंग कार्बन मार्केट फॉर ए क्लाइमेट रेसिलिएंट झारखंड' विषय पर आयोजित कार्यशाला में इस पर मंथन हुआ। कार्यशाला में झारखंड के लिए 'क्लाइमेट हैजार्ड मैपिंग' रिपोर्ट भी जारी की गई। कार्यशाला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि कार्बन ट्रेडिंग पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.