Ranchi News: कार्तिक पूर्णिमा आज, स्वर्णरेखा तट पर लगेगा मेला
रांची, नवम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। देवमास कार्तिक का मंगलवार को स्नान और दान के साथ समापन होगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालु नदियों और जलाशयों में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करेंगे। इस दिन प्रातः स्नान के पश्चात भगवान श्री विष्णु के दर्शन-पूजन, दान और जरूरतमंदों को भोजन कराना विशेष फलदायी माना जाता है। गंगा स्नान करने में असमर्थ श्रद्धालु घर पर ही गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करेंगे। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लोग समीपवर्ती नदियों व तालाबों में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर चुटिया के केतारी बागान स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाकर पूजन करेंगे। कई परिवार घरों में श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.