Ranchi News: कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती मनाई गई
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, प्रतिनिधि। बाबा कार्तिक उरांव स्मारक समिति के बैनर तले ओरमांझी के बुंडू गांव में गुरुवार को बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव और सोनू खलखो ने बाबा कार्तिक उरांव के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मां सुगनी उरांव स्टेज का उद्घाटन किया गया। मौके पर बाबा कार्तिक उरांव के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरुकता और स्वाभिमान मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.