Ranchi News: कामता जंगल में बने आधा दर्जन अवैध चारकोल भट्ठे तोड़े
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। कामता ग्राम सभा और वनाधिकार समिति ने कामता जंगल में अवैध रूप से बनाए गए आधा दर्जन चारकोल भट्ठों को नष्ट कर दिया। इससे पहले ग्राम प्रधान दुलाल बेदिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें वन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अभियान चलाकर जंगल में बने अवैध चारकोल भट्ठों को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि भट्ठे संचालित करने वालों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद जंगल के बीच चारकोल बनाने का काम जारी था। अभियान में वनाधिकार समिति के अध्यक्ष नरेश बेदिया, अनिल बेदिया, वार्ड सदस्य प्रदीप खलखो, विनोद बेदिया, संतोष बेदिया, मधुसूदन बेदिया, बबलू बेदिया और लालू बेदिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.